29 जुलाई 2012 - 19:30

ज़ायोनी सरकार के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने स्वीकार किया है कि ईरान के मिसाइल ज़ायोनी क्षेत्रों को तबाह करके रख देंगे......

ज़ायोनी सरकार के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने स्वीकार किया है कि ईरान के मिसाइल ज़ायोनी क्षेत्रों को तबाह करके रख देंगे।ज़ायोनी सरकार के सरकारी टी वी की आज की रिपोर्ट के अनुसार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ "बनी गान्तस" ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमले का विरोध करते हुए कहा कि ईरान की तुलना में इजरायल की क्षमता कम है।"बनी गान्तस" ने स्वीकार किया कि इसराइल का आंतरिक मोर्चा ईरान के बदले के हमलों का मुकाबला नहीं कर सकता और अगर ईरान की ओर से तिलाबीब पर मिसाइल दागे जाएं तो बड़े पैमाने पर तबाही होगी।ज़ायोनी सरकार के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने कहा कि ईरान पर हमले की स्थिति में ईरान के नुकसान बहुत कम होंगे।ज्ञात रहे ईरान ने अमरीका और ज़ायोनी सरकार को चेतावनी दी है कि संभावित अतिक्रमण का कड़ा जवाब दिया जाएगा।समाचार समाप्त.....166